Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खादी भंडार के पास बने कॉम्प्लेक्स में हादसा, लिफ्ट के...

कुचामन सिटी: खादी भंडार के पास बने कॉम्प्लेक्स में हादसा, लिफ्ट के खड्डे में गिरने से युवक की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खादी भंडार के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट के लिए बने खड्डे (लिफ्ट शाफ़्ट) में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मृतक युवक की पहचान रामवतार सैनी के रूप में हुई है। जो इसी कॉम्प्लेक्स के ऊपर वाले फ्लोर पर रहता था। दोपहर अचानक लिफ्ट के लिए बने खड्डे में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तुरंत उसे राजकीय चिकित्सालय कुचामन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- विज्ञापन -image description

घटना के बाद युवक के परिजन अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। करीब 3:30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने व रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। पुलिस कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट खड्डा निर्माण से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही की भी जांच करेगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: कुकनवाली में विद्यार्थियों को भामाशाह ने वितरित किए स्वेटर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments