Monday, May 4, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना पुलिस ने सीकर में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

डीडवाना पुलिस ने सीकर में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी जीवराज सिंह, सउनि, मय टीम ने 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश निजामुद्दीन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार – दिनांक 25 दिसंबर 2025 को की गई इस कार्रवाई में आरोपी निजामुद्दीन पुत्र भूर खां निवासी शेरानी आबाद थाना खुनखुना जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर सीकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

आरोपी प्रकरण संख्या 248/2023 के तहत धारा 143, 365, 323, 302, 506 एवं 395 आईपीसी में थाना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर में वांछित था तथा उस पर पुलिस अधीक्षक, जिला सीकर द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

- Advertisement -ishan

डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!