कुचामन सिटी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नर्सेज की सबसे बड़ी यूनियन राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीणा ने संगठन को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नवगठित जिला डीडवाना-कुचामन के जिलाध्यक्ष की घोषणा की है।


राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत गोपाल राम मुंड, पुत्र मोटाराम निवासी ग्राम नंगवाड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपाल राम मुंड इससे पूर्व नागौर जिले के कुचामन ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष एवं संपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें नवगठित जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीणा ने घोषणा के पश्चात बताया कि जिलाध्यक्ष को मांग पत्र प्रस्तुत करने, कार्यकारिणी के विस्तार तथा संयुक्त आंदोलन से जुड़े निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।
प्रथम जिलाध्यक्ष बनने पर नर्सेज में खुशी की लहर
डीडवाना-कुचामन जिला गठन के बाद प्रथम जिलाध्यक्ष घोषित होने पर जिले के समस्त नर्सेज कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी के नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम कंसोटिया, एस.एन.ओ. रणवीर सिंह, अनवर हुसैन, भगवान सहाय कुमावत, श्रीकांत सोनी, मदन लाल, रामनिवास रणवां, राजूराम महला, शिम्भू राम, अनिल मुवाल, परमेश्वर सैन, योगेश कुमावत, अशोक कुमार, मनोज चौधरी, शर्मीला, मोनिका पारिक, आचुकी, संगीता कुमावत, गिरधारी कुमावत, रेडियोग्राफर अधीक्षक, कृष्ण मुरारी रैगर (लैब प्रभारी), ब्लड बैंक प्रभारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

स्वागत के पश्चात गोपाल राम मुंड ने समस्त नर्सेज कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी लंबित मांगों, विशेष रूप से आठवें वेतन आयोग में ग्रेड पे, फिक्सेशन, रोटेशन, समानता के आधार पर ड्यूटी अवसर, तथा चिकित्सालय परिसर में नर्सेज से संबंधित वेलफेयर कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पूरे जिले में कार्यकारिणी का विस्तार कर नर्सेज में एकता बनाए रखना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
कुचामन माहेश्वरी समाज की साधारण बैठक सम्पन्न, तीन वर्षों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित






