Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक खेती, बीआईएस क्लब उगरपुरा का एक्सपोज़र...

कुचामन सिटी: विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक खेती, बीआईएस क्लब उगरपुरा का एक्सपोज़र विज़िट सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उगरपुरा के बीआईएस क्लब द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, मौलासर का शैक्षणिक एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा एवं मेंटर टीचर नरेंद्र कुमावत के मार्गदर्शन में 25 विद्यार्थियों का दल कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचा। जहाँ विद्यार्थियों ने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, वैज्ञानिक तकनीकों व आधुनिक कृषि प्रक्रियाओं का अवलोकन किया।

- Advertisement -ishan

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष अर्जुन सिंह जाट ने विद्यार्थियों को फसलों की उन्नत किस्मों, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, आधुनिक कृषि उपकरणों तथा वैज्ञानिक खेती की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. अंकिता शर्मा ने पोषण वाटिका और न्यूट्रिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार एवं पोषण सुरक्षा की उपयोगिता समझाई।

डॉ. मनमोहन सिंह पूनिया ने मृदा परीक्षण, मिट्टी की उर्वरता प्रबंधन तथा फसल उत्पादन बढ़ाने की नवीन तकनीकों पर प्रभावी सत्र प्रस्तुत किया।

डॉ. ममता ने कीट विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के सवालों के वैज्ञानिक उत्तर प्रदान किए। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए शिक्षण-अधिगम को अधिक रोचक बनाया।

कार्यक्रम में कुचामन ब्लॉक के हिराणी व अड़कसर बीआईएस क्लब के विद्यार्थी भी शामिल हुए। अड़कसर प्रभारी उप-प्राचार्य रामेश्वर लाल मील, हिराणी, भगवान सहाय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भारतीय मानक ब्यूरो, जयपुर शाखा के संदर्भ व्यक्ति राजेंद्र कुमावत ने इस विजिट को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जागरूकता और नवाचार की भावना विकसित होती है।

कुचामन सिटी: पेयजल लाइन लिकेज मामले में विभागों को फटकार, एडीजे खारोल ने तलब की प्रगति रिपोर्ट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!