Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी की शोभा गावड़िया का एशिया-ओशिनिया ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

कुचामन सिटी की शोभा गावड़िया का एशिया-ओशिनिया ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जसराना की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शोभा गावड़िया ने गोण्डा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में जूनियर 58 किलोग्राम भार वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है।

- विज्ञापन -image description
image description

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया ने शोभा का चयन एशिया एवं ओशिनिया ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए किया है। जो 6 और 7 दिसंबर 2025 को चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी, बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होगी। जिसके लिए 2 से 5 दिसंबर तक प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।

शोभा के पिता लच्छाराम गावड़िया ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शोभा ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। 

- विज्ञापन -image description
शोभा गावड़िया।

शोभा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उगरपुरा से विज्ञान वर्ग में बारहवीं उत्तीर्ण की है। जहां शारीरिक शिक्षक बाबूराम विश्नोई ने उन्हें खेल के प्रति लगातार प्रेरित किया। उनकी सफलता में सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ. ईश्वर बेड़ा और नरेंद्र कुमावत का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर ने चयन पत्र जारी कर उन्हें बधाई दी। शोभा के चयन से पूरे कुचामन क्षेत्र में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों को विश्वास है कि शोभा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराएंगी।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में डाक बंगले को मिली जमीन, जिला कलक्टर ने जारी किए आवंटन आदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!