Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन जिला अस्पताल बना दारू का अड्डा, मिली खाली बोतलें

कुचामन जिला अस्पताल बना दारू का अड्डा, मिली खाली बोतलें

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर के सरकारी अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रात को शराब पार्टी का आयोजन किया गया। किसने किया और किसकी परमिशन से किया कौन-कौन इसका हिस्सा था – यह अभी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन मिली तस्वीरों के हिसाब से पार्टी में काफी लोग मौजूद थे।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – कुचामन सिटी जिला राजकीय चिकित्सालय के पार्किंग एरिया के पास आधे दर्जन से ज्यादा शराब की बोतलें पड़ी मिली हैं। पास में राख का ढेर है यानी वहां आग जलाई गई थी। डोने भी मिले हैं जिनमें कुछ खाया गया होगा शराब के सेवन के साथ। लेकिन सवाल यह है कि बीती रात कुचामन का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल बार कैसे बन गया? क्या कर्मचारियों द्वारा यह पार्टी की गई? और जब रात को यह सब हुआ तब सुरक्षा में तैनात गार्ड कहां था?

- विज्ञापन -image description

सवाल एक और भी है – रात में मरीजों की सेफ्टी का क्या?

रात भर यह पार्टी चली होगी। कई मरीज जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती थे। रात्रि ड्यूटी पर कई कर्मचारी भी रहे होंगे लेकिन उनकी सुरक्षा पर भी खतरा इन शराबियों की वजह से हुआ। यह बेहद गंभीर सवाल है।

- Advertisement -ishan

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल जैसी जगह पर ऐसा होना बहुत बड़ी लापरवाही है। लोगों की सुरक्षा के खतरे के साथ-साथ अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। यह प्रतिष्ठित अस्पताल वर्षों से कुचामन शहरवासियों के इलाज में लगा रहा है, लेकिन अब इसकी दुर्दशा हो रही है। शराब पार्टी अस्पताल की प्रतिष्ठा पर भी एक कलंक है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!