डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने मंगलवार को जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के 13 पट्टे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदान किए।


अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनवालिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को उपजिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के कुल 13 पट्टे प्रदान किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा कुचामन में उपजिला अस्पताल के लिए, खोरण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए, डीडवाना के मंडा बासनी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, ड्रग अधिकारी एवं अन्य चिकित्सा विभाग के कार्यालयों के लिए, रामसाबास, निम्बीकलां व तोलियासर में उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए, इसी प्रकार से लाडनूं में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लिए और खानपुर, सांचोर, कोयल व श्यामपुरा में उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए तथा नावां के मुवाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं छोटी खाटू के डाबगांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एक साथ 13 पट्टे प्रदान किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन ने भूमि आवंटन के बाद त्वरित कार्यवाही कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पट्टे प्रदान किए हैं।

कुचामन सिटी: लव-कुश वाटिका में एनएसएस शिविर, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प






