Wednesday, May 6, 2026
Homeनावां शहरशत-प्रतिशत कार्य करने पर नावां विधानसभा के 32 बीएलओ सम्मानित

शत-प्रतिशत कार्य करने पर नावां विधानसभा के 32 बीएलओ सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 के तहत शहर के नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार – विधानसभा क्षेत्र नावां में आज सभी बूथ लेवल अधिकारियों के लिए मोटिवेशन सत्र का आयोजन किया गया।
जिसमें शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करने वाले 32 बूथ लेवल अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, निर्वाचक पंजीकरण पदाधिकारी दिव्या सोनी और तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही ऐसे 15 बूथ लेवल अधिकारी जिनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र नावां में सबसे अधिक परिगणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया गया, उन्हें भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

सम्मानित होने वाले सभी बूथ लेवल अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान सम्मानित होने वाले बूथ लेवल अधिकारियों सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरलाल सिंह एवं अन्य निर्वाचन कर्मचारी उपस्थित रहे।

नावां: भाटीपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर मिले रॉड से वार के निशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!