Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: खुनखुना में MDMA सहित आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त

डीडवाना: खुनखुना में MDMA सहित आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई पूरे जिले में प्रभावी रूप से जारी है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी के अनुसार – दिनांक 22 नवंबर 2025 को खुनखुना थानाधिकारी उप निरीक्षक महावीर प्रसाद मय जाब्ता अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सरहद बांठड़ी में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. वजन 05 ग्राम बरामद हुआ।

- विज्ञापन -image description

पहचान में आरोपी का नाम रामस्वरूप (22) पुत्र प्रेमाराम जाट निवासी कठौती थाना जायल जिला नागौर पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (RPS) तथा वृताधिकारी जेठूसिंह (RPS) के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मिले एम.डी.एम.ए. 05 ग्राम के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की। खुनखुना थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

- Advertisement -ishan

कुचामन में शिक्षा मंत्री ने किया बरगद वाटिका का लोकार्पण, कहा- पेड़-पौधे धरती मां का श्रृंगार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments