Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शादी के सीजन में नकली किन्नरों का आतंक, बधाई के...

कुचामन सिटी: शादी के सीजन में नकली किन्नरों का आतंक, बधाई के बहाने घरों में घुसकर बदतमीजी और ठगी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. और आस-पास क्षेत्र में इन दिनों नकली किन्नरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बधाई देने के नाम पर घरों में घुसकर अभद्रता, दबाव और धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

ताजा वीडियो में एक नकली किन्नर खुद को काजू बुआजी का भेजा हुआ बताकर एक घर में घुसता दिखा। जब महिला पूछती है कि वो खुद क्यों नहीं आईं? तो जवाब मिलता है कि तबीयत खराब है।

इस पर कुचामन की किन्नर काजू कंवर बाईसा ने साफ चेतावनी दी कि ऐसे नकली किन्नरों से सावधान रहें। ये असली किन्नर समाज की छवि खराब कर रहे हैं, बदतमीजी करते हैं और लूटपाट तक पहुंच जाते हैं।

- विज्ञापन -image description

शादियों के सीजन में बढ़ी लूट, भोले लोग बन रहे निशाना

इन दिनों जिले में रोजाना कई शादियां हो रही हैं। परंपरा के मुताबिक लोग किन्नर समाज को सम्मान से बुलाते हैं, आशीर्वाद लेते हैं और अपनी क्षमता अनुसार दान देते हैं। लेकिन इसी विश्वास का फायदा नकली किन्नर उठा रहे हैं। घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती से पैसे मांगना, आवाज ऊंची करना, डराना ऐसे कई केस सामने आए हैं। कुछ मामलों में लाखों की ठगी की शिकायतें भी मिली हैं।

पैसे नहीं दिए तो गाली-गलौज और बदुआ देने की धमकी

यदि कोई व्यक्ति इन नकलियों से ज्यादा पूछताछ कर ले तो वे तुरंत गंदी भाषा बोलते हैं अभद्रता करते हैं और बदुआ देने की धमकी तक पहुंच जाते हैं। कुछ परिवारों ने तो यह भी बताया कि विरोध करने पर मारपीट तक की नौबत आ गई।

- Advertisement -ishan

लोगों में डर का माहौल – जिले के कई कस्बों में ऐसे नकली किन्नरों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। लोग अब असली-नकली की पहचान नहीं कर पा रहे और इससे असली किन्नर समाज की भी छवि खराब हो रही है। घरों में महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक डर का सामना कर रहे हैं।

नकली गिरोह तोड़ रहे विश्वास

हमारे समाज में किन्नरों को शगुन, शादी, बच्चे के जन्म और खास मौकों पर सम्मान से बुलाया जाता है। मान्यता है कि उनका आशीर्वाद शुभ होता है और लोग अपनी इच्छा से दान देते हैं।
लेकिन इन नकली लोगों की हरकतों से लोगों का पुराना विश्वास हिलने लगा है और लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई की मांग

लोगों और किन्नर समाज दोनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द पता लगाए कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है, जो विश्वास और परंपरा को हथियार बनाकर लोगों से ठगी कर रहा है।
यदि ऐसा गिरोह सक्रिय है तो उस पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!