कुचामन सिटी. आसपुरा निवासी खेमाराम खीचड़ के सुपौत्र एवं गणपत राम खीचड़ के सुपुत्र राकेश खीचड़ ने अपनी प्रथम वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्रीकृष्णा गौधाम गौशाला सेवा समिति, आसपुरा कुचामन सिटी में विशेष मीठी लापसी भंडारा आयोजित कर सभी गौ माताओं की सेवा की।


उन्होंने 5,100 रुपए का सहयोग प्रदान कर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौशाला परिवार ने राकेश खीचड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गौ सेवा परमो धर्म” की भावना से ओतप्रोत गौ भक्तों का सहयोग सदैव प्रेरणादायक रहता है। गौशाला परिवार की ओर से राकेश खीचड़ एवं उनके परिवार को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
गौशाला परिवार ने कामना की कि पूज्या गौ माता की कृपा राकेश खीचड़ और उनके परिवार पर सदैव बनी रहे तथा उनके व्यापार में दिन-दुगनी रात-चौगुनी तरक्की हो। साथ ही सभी से गौ माता की रक्षा व सेवा के कार्य में सहभागिता हेतु आवाहन भी किया गया।

कुचामन में अवैध डंपिंग यार्ड पर अधिकारियों को न्यायाधीश सुंदर लाल खरोल ने जारी किया नोटिस






