Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी कर गए नरेश जैन,...

कुचामन सिटी: दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी कर गए नरेश जैन, परिवार ने मरणोपरांत किया नेत्रदान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की प्रेरणा से मानवता की मिसाल पेश करते हुए आथुना दरवाजा निवासी नरेश कुमार जैन (डोसी) ने मरणोपरांत नेत्रदान कर दो दृष्टिहीनों के जीवन में नई रोशनी भर दी।

- विज्ञापन -image description
image description

55 वर्षीय नरेश कुमार जैन का आकस्मिक निधन होने के बाद उनके परिवार धर्मपत्नी कंचन देवी, पुत्र वीर प्रियांशु, बेटियां पूजा अर्पित व अनिता पुलकित जैन, दामाद वीर गौरव, सुनिल, वीर प्रवीण डोसी ने सेवा और मानवता की भावना से प्रेरित होकर नेत्रदान का निर्णय लिया और जीयो और जीने दो की भावना को साकार किया।

- विज्ञापन -image description

महावीर इंटरनेशनल की सूचना पर जे.एल.एन. अस्पताल अजमेर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भरत शर्मा की टीम तथा संगठन के वीर सुभाष पहाड़िया, अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांडेया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर शुभम जैन, वीर उत्कर्ष और अमन जोशी ने मिलकर रात 1:30 बजे नेत्रदान प्रक्रिया को पूर्ण कराया।

- Advertisement -ishan

परिवार द्वारा डॉ. भरत शर्मा को नरेश जैन के दोनों नेत्र सुपुर्द किए गए, जिससे अब दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को जीवन में नई रोशनी मिलेगी।

यह कार्य नरेश जैन की अमर विरासत बनकर समाज में प्रेरणा देता रहेगा। महावीर इंटरनेशनल संस्था के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और डोसी (जैन) परिवार के इस अद्वितीय सेवा कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: वार्ड परिसीमन में गलियों के गलत वर्गीकरण को लेकर निवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!