Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के मोहल्लों में कूड़ेदान नहीं, मंदिर के सामने तक कूड़े का...

कुचामन के मोहल्लों में कूड़ेदान नहीं, मंदिर के सामने तक कूड़े का ढेर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि कई मोहल्लों में कचरा पात्र तक मौजूद नहीं हैं, जिसके चलते लोग सड़कों पर ही कचरा डालने को मजबूर हैं। नगरपरिषद की लापरवाही और लोगों में सफाई को लेकर जागरूकता की कमी के कारण शहर में गंदगी फैलती जा रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

आज की तस्वीर शहर के आचार्यों के मोहल्ले की है। जहां एक भी कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। आधी से ज्यादा सड़क पर कचरा फैला हुआ है, वहीं गोवंश इस कचरे को खाते हुए नजर आ रहे हैं। नगरपरिषद के सफाई कर्मी भी कई दिनों से यहां नहीं पहुंचे हैं।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बालाजी महाराज के मंदिर के ठीक सामने कूड़े का ढेर जमा है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है और श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है। लोगों ने नगरपरिषद से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा पात्र लगाए जाएं, ताकि शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।

कुचामन नगरपरिषद हुआ ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त, सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें जब्त, ठेले हटवाए

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!