Friday, December 12, 2025
Homeक्राइम न्यूजपरबतसर में फाइनेंस बैंक से तीन लाख उड़ा ले गए चोर, उपजिला...

परबतसर में फाइनेंस बैंक से तीन लाख उड़ा ले गए चोर, उपजिला अस्पताल में भी चोरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं ने शहर में सनसनी फैला दी। एक ओर उप जिला चिकित्सालय (Sub District Hospital) में चोरी हो गई, वहीं दूसरी ओर किशनगढ़ रोड स्थित HDB फाइनेंस बैंक में नकदी चोरी की वारदात सामने आई। दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description
image description

अस्पताल में चोरी – ऑक्सीजन की कॉपर पाइप लाइन हुई गायब

परबतसर के उप जिला चिकित्सालय के पुराने वार्ड में लगी ऑक्सीजन सप्लाई की कॉपर पाइप लाइन चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक बालिका पाइप तोड़ते हुए दिखाई दे रही है। लगातार दो दिनों के फुटेज में यह बालिका अस्पताल के बंद पड़े पुराने वार्ड में पाइप तोड़ती नजर आ रही है। अस्पताल के पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ठोलिया ने मामले की सूचना परबतसर पुलिस थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

- विज्ञापन -image description

HDB फाइनेंस बैंक में बड़ी चोरी –

इसी तरह दूसरी घटना परबतसर के किशनगढ़ रोड स्थित HDB फाइनेंस बैंक शाखा में हुई, जहां बीती रात चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ग्लैंडर से ताला तोड़कर लॉकर काटा और करीब 3 लाख रुपए नकद ले उड़े। सुबह जब कंपनी के कर्मचारी बैंक पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे – दोनों मामलों में परबतसर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!