Thursday, January 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: दानाराम हत्याकांड में भाई ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेजर गाड़ी...

नावां: दानाराम हत्याकांड में भाई ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेजर गाड़ी में आए बदमाशों ने किया हमला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: भाटीपुरा में डंपर चालक दानाराम पुत्र भोपालराम की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई हीरालाल गुर्जर ने पुलिस थाना नावा में लिखित रिपोर्ट देते हुए आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध आपराधिक षड्यंत्र के तहत की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

हीरालाल ने बताया कि 27 नवंबर की शाम करीब सात से आठ बजे उसका भाई दानाराम काम के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने फोन कर सूचित किया कि दानाराम भाटीपुरा स्थित सरकारी स्कूल के पीछे बने शराब के ठेके के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और तुरंत घायल दानाराम को राजकीय अस्पताल नावा ले गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।

दानाराम गुर्जर।

मेजर गाड़ी में सवार बदमाशों ने किया हमला

रिपोर्ट में कहा गया है कि दानाराम के सिर पर किसी भारी हथियार से किए गए हमले के निशान स्पष्ट थे, जिससे अंदेशा होता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

- Advertisement -ishan

परिजनों द्वारा आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर सामने आया कि एक मेजर गाड़ी में सवार तीन से चार युवक वहां पहुंचे थे, जिन्होंने दानाराम पर हमला किया और उसके सिर पर हथियारों से कई वार किए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद अपनी मेजर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

हीरालाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इन लोगों ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उसके भाई की हत्या की है और अब न्याय पाने के लिए वह पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

उसने थानाधिकारी नावां से आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नावां: भाटीपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर मिले रॉड से वार के निशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!