डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस थाना मौलासर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहद झाड़ोद में चल रही एक पूरी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।


पुलिस ने मकान के अंदर से शराब बनाने की सामग्री और शराब के परिवहन के लिए खड़ी बिना नंबरी पिकअप गाड़ी बरामद की। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक गोपालराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा तथा वृताधिकारी जेठू सिंह के सुपरविजन में, डीएसटी डीडवाना और पुलिस थाना मौलासर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
डीएसटी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
19 नवंबर 2025 को डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि झाड़ोद निवासी गोपालराम मेघवाल के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूचना को पुख्ता मानते हुए डीएसटी प्रभारी एएसआई जीवराज सिंह और मौलासर थानाधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।

तलाशी के दौरान मकान के अंदर स्प्रीट से भरे ड्रम, शराब पैकिंग में उपयोग होने वाली मशीनें और अन्य सामग्री मिली। इसके साथ ही शराब ढोने के लिए उपयोग की जा रही बिना नंबरी पिकअप गाड़ी भी खड़ी मिली, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
क्या-क्या मिला मौके से –
मकान से कुल लगभग 70 लीटर अवैध स्प्रीट, 71 पेटियां जिनमें कुल 3409 पव्वे भरे हुए थे, घूमर देशी शराब लिखे 2040 लेबल, ग्लोबस स्प्रिट्स कंपनी के नाम वाले 1320 प्लास्टिक ढक्कन, लेबल का चकाचक रोल, फेवीकॉल का डिब्बा, एल्कॉहॉल मिटर, आरएसजीएसएमडी लिखा टेप चकरी, और तैयार शराब पैक करने के उपयोगी गत्ते बरामद किए गए। घर के अंदर एक पैकिंग मशीन भी चलने की स्थिति में मिली जिसे भी जप्त कर लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी – पुलिस ने मौके से आरोपी गोपालराम मेघवाल (27) पुत्र भंवरलाल निवासी झाड़ोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना मौलासर में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।
कुचामन सिटी: घाटवा के व्यापारी को मिली धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जीतू चारण से मिला सुराग






