डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना शहर में एक सरकारी स्कूल से अभ्यर्थियों को शिक्षकों द्वारा नकल करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में खुलेआम प्रश्नों के साथ उत्तर व्हाइट बोर्ड पर लिखते दिखाए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र अपनी आंसर सीट में नोट कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार – यह वीडियो डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय पावटा (डीडवाना) का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल सुनीता सोनी पर NIOS परीक्षा (National Institute of Open Schooling) में खुलेआम नकल करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

वीडियो में क्या दिखाया गया:
वीडियो एक महिला द्वारा मोबाइल से बनाया गया। जैसे ही वह एक कक्षा में जाती है, वह पूछती है, “नकल करा रहे हो क्या सर?” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक व्हाइट बोर्ड पर कुछ प्रश्न और उनके उत्तर लिख रहे हैं, जबकि क्लास में बैठे छात्र इन्हें अपनी आंसर सीट में नोट कर रहे हैं।
इसके अलावा, वीडियो बनाने वाली महिला पीछे की ओर कैमरा घुमाती है और एक दूसरी महिला के ऊपर कैमरा करते हुए कहती है कि “संस्था प्रधान भी साथ में खड़ी है।” इस पर दूसरी महिला मुड़कर चली जाती है।

वीडियो में अन्य क्लास रूम भी दिखाई दे रहे हैं, जहाँ शिक्षक उत्तर लिख रहे हैं और छात्र उन्हें कॉपी कर रहे हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
कुचामन के नए डीएसपी बने मुकेश चौधरी, डीडवाना-मकराना-लाडनूं में भी फेरबदल






