Wednesday, April 29, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजडीडवाना: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, मौलासर पुलिस ने की कार्रवाई

डीडवाना: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, मौलासर पुलिस ने की कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description

मौलासर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। 

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – दिनांक 11 नवम्बर 2025 को मौलासर थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर इन्द्राराम मय जाप्ता जब सरहद निमोद की ओर पहुंचे, तो उन्हें आसूचना अधिकारी के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने वहां मौजूद व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई।

पुलिस की कार्रवाई – पुलिस ने मौके से आरोपी नन्दू सिंह (28) पुत्र नाहर सिंह निवासी निमोद थाना मौलासर को गिरफ्तार किया। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 145/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

- Advertisement -ishan
अवैध हथियार।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृताधिकारी जेठू सिंह तथा थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में की गई।

कुचामन में अवैध डंपिंग यार्ड पर अधिकारियों को न्यायाधीश सुंदर लाल खरोल ने जारी किया नोटिस

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!