Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गणेश डूंगरी रोड पर विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य शुरू,...

कुचामन सिटी: गणेश डूंगरी रोड पर विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य शुरू, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गणेश डूंगरी रोड पर पिछले पाँच  वर्षों से स्थानीय निवासी उलझे हुए पुराने तारों और जर्जर पोलों की वजह से लगातार कम वोल्टेज, बिजली बाधित होने और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

क्षेत्रवासियों की यह मांग लंबे समय से उठ रही थी कि पुराने कॉपर तार हटाकर नई विद्युत लाइन और मजबूत पोल लगाए जाएँ, ताकि विद्युत आपूर्ति सुरक्षित और सुचारू हो सके। लोगों की इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई तब शुरू हुई जब राजस्थान सरकार में मंत्री विजय सिंह चौधरी के सहयोग और दिशा-निर्देश मिले।

- विज्ञापन -image description

इसके बाद हाल ही में नियुक्त नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल और AVVNL कुचामन के AEN संदीप यादव ने मामले को प्राथमिकता देते हुए तत्काल संज्ञान लिया।
जनता की परेशानी को देखते ही बिना देरी किए क्षेत्र में पुराने तारों को हटाकर नई लाइनें और नए पोल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

इस कार्य की शुरुआत से गणेश डूंगरी रोड के वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें सुरक्षित, स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी है। नई विद्युत लाइन और मजबूत पोलों की स्थापना से न केवल वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा दोनों में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments