कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात द्वारा आज कुचामन सिटी स्थित कनोई पार्क में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण (BLA-2) कार्यशाला के अंतर्गत नावां विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और मंच पर जोश, अनुशासन व राष्ट्रभावना का संगम दिखाई दिया।


जिलाध्यक्ष बोलीं – आत्मनिर्भर भारत योजना नहीं, संकल्प
मुख्य वक्ता भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक स्वावलंबन का प्रयास नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से वैश्विक पहचान बना रहा है।

हर कार्यकर्ता को “लोकल से वोकल” बनकर देश की आत्मा — स्वावलंबन — को सशक्त करना होगा। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अहमियत पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ें तब ही मजबूत होंगी जब हर पात्र मतदाता मतदान सूची से जुड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक विजय सिंह पलाड़ा, जिला आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक (नागौर देहात) ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह अभियान विचार, दृष्टि और दिशा — तीनों स्तरों पर आत्मनिर्भर भारत के संदेश को समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से संगठन और समाज के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
मंत्री विजय सिंह बोले – आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत 2047 की राह
इस अवसर पर नावां विधायक एवं राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत आज देश के हर गाँव, हर नागरिक के गर्व का प्रतीक बन चुका है। यह अभियान भारत को सशक्त, सक्षम और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक जनआंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है।
मंच पर जुटे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, सुनील चौधरी, प्रवीण पुरोहित, जिला मंत्री बरखा जैन,अमन जैन, अरुण रिणवा आईटी सह संयोजक ऋक्षेन्द्र ओझा, सभापति सुरेश सिखवाल, उप प्रधान मोहनलाल कुमावत (कुचामन), उप प्रधान छिगनलाल कुमावत (नावां), पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, स. विजेंद्र सिंह भांवता, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत (कुचामन शहर), भवानी सिंह (कुचामन ग्रामीण), प्रदीप (चितावा), पवन शर्मा (नावां ग्रामीण), चुन्नीलाल माली राजेन्द्र कुमावत जिला कार्यकारिणी सदस्य पार्षद खेताराम सिसोदिया, विक्रम राजोरिया, भागीरथ कुमावत, नरसी कुमावत, छीतरमल कुमावत, तुलसीराम कुमावत, अयूब शेख, गौरी शंकर शर्मा रमेश पारीक, किशन गुर्जर, सुशील काबरा, राजेंद्र सिंह श्याम चंदेलिया, अनिल जैन (काला), संदीप जैन, कमल राजोरिया, मुरलीधर शर्मा, सर्वेश्वर शर्मा, महेश बोरा, राधेश्याम सैनी, दिनेश जांदू, आशीष बियानी, नथमल शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश सेन, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, गणेश सोनी, महेश खोकरिया, अविनाश राजोरिया, मनोहर चावला, भंवरलाल चावला, सुनील चावला, रमेश चावला, मुकेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, BLA कार्यकर्त्तागण सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
सामूहिक संकल्प –
सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और मतदाता जागरूकता को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर कुचामन मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने सभी आगंतुक अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की यह उपस्थिति आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुँचाने की सशक्त शुरुआत है।








