Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में पुलिस को मिला फायरिंग रेंज का पट्टा, जिला कलक्टर ने...

कुचामन में पुलिस को मिला फायरिंग रेंज का पट्टा, जिला कलक्टर ने सौंपी 125 बीघा जमीन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में महत्वपूर्ण एवं बुनियादी राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन और पट्टे जारी करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलक्टर ने कुचामन में फायरिंग रेंज के लिए पुलिस विभाग को आवंटित भूमि का पट्टा जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर को प्रदान किया।

- विज्ञापन -image description

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर जिले में शस्त्र प्रशिक्षण (फायरिंग रेंज) हेतु कुचामन तहसील के ग्राम काकोट में 20.00 हैक्टेयर (125 बीघा) भूमि का आवंटन किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस फायरिंग रेंज का पट्टा जिला पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया है।

उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर द्वारा किए जा रहे भूमि आवंटन और पट्टा जारी करने के कार्यों से राजकीय कार्यालयों के भवन निर्माण की गति तेज होगी और साथ ही जनसुविधाओं के विकास में भी तेजी आएगी।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में 23 से 25 नवम्बर तक पल्स पोलियो महाअभियान, बूथों व घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!