Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पहुंचे डीआईजी, महेंद्र चौधरी बोले- पुलिस बस रील देख रही,...

कुचामन सिटी पहुंचे डीआईजी, महेंद्र चौधरी बोले- पुलिस बस रील देख रही, हत्या की जिम्मेदारी गोदारा ने ली

पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन शहर के स्टेशन रोड स्थित एक जिम के अंदर आज सुबह अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या कर दी। उसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

- विज्ञापन -image description
image description

अजमेर रेंज के आईजी ने भी प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हैं कि पहले दोषियों की गिरफ्तारी हो, फिर बात होगी। इस मौके पर डीआईजी परिस देशमुख भी कुचामन पहुंचे है।

- विज्ञापन -image description

पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा – ये आंदोलन और भी बड़ा होगा

महेंद्र चौधरी ने कहा कि “राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राजस्थान के मंत्री के रिश्तेदार की दिनदहाड़े हत्या होना बड़ी बात है, और राज्य का मंत्री इस पर चुप बैठा है। पिछले दो महीनों में नावा विधानसभा क्षेत्र में केवल धरना और प्रदर्शन ही चल रहे हैं। कहीं कोई लड़की का अपहरण हो रहा है, कहीं दुष्कर्म, कहीं हत्या, और कानून व्यवस्था केवल कागजों में ही चल रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल है, बस सैलरी ले रहे हैं। सबसे खराब हालत नावा विधानसभा क्षेत्र में है। रोहित गोदारा गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पुलिस तो रील की तरह ऑडियो देखकर डिलीट कर देती है।”

- Advertisement -ishan

महेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि “मैं जोधपुर से आ रहा था, नागौर से लेकर कुचामन तक कहीं कोई नाकाबंदी नहीं देखी। प्रशासन झूठ बोल रहा है। कुचामन का पूरा माहौल खराब हो गया है। हाल ही में एक कोचिंग संचालक को चाकू की नोक पर लूट लिया गया, और अब व्यापारियों में घबराहट है।”

सोशल मीडिया पोस्ट।

हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली:

कुचामन में हुए इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। भारत से बाहर बैठे गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जिम्मेदारी स्वीकार की। चारण, गैंगस्टर रोहित गोदारा का साथी है।

अपने पोस्ट में उसने लिखा कि, “आज सुबह कुचामन सिटी में जिम में रमेश रुलानिया की हत्या हुई, इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। लगभग एक साल पहले हमने उसे फ़ोन किया था, उस वक़्त उसने हमारे लिए अपमानजनक शब्द बोले थे। बाद में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि ‘मैं तुम्हें 100 रुपये का नोट भी नहीं दूँगा, ले लेना।’ आज सबको पता चल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते। थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सबकी बारी आएगी।”

कुचामन थाने के सामने धरना:

घटना के बाद कुचामन के व्यापारी वर्ग और सर्व समाज के लोग कुचामन पुलिस थाने पहुंचे, जहां परिजन और हजारों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

धरना स्थल पर नावा के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, उपसभापति हेमराज चावला, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह, ज्ञानाराम रणवा, एडवोकेट रमेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद हैं। सभी ने मांग की है कि इस हत्याकांड के सभी दोषियों का एनकाउंटर किया जाए।

कई थानों की पुलिस पहुँची:

सुबह हुई हत्या के मामले में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कुचामन सहित नावा, मकराना, चितावा, मारोठ, परबतसर, गच्छीपुरा, डीडवाना सहित लगभग 10 थानों की पुलिस मौके पर पहुँची।

कुचामन सिटी: होंडा एजेंसी संचालक हत्याकांड में परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, प्रदर्शन जारी

कुचामन सिटी: होंडा एजेंसी संचालक हत्याकांड, सीसीटीवी फुटेज – गोली मारते ही व्यापारी की चीख सुन लोग घबराकर भागे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!