Homeकुचामनसिटीकुचामन में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

कुचामन में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के वीर सुभाष पहाडिया एवं वीर कैलाश चन्द पांड्या के अनुसार स्वर्गीय चूकी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर 26 अक्टूबर 2025 रविवार को जैन स्कूल पलटन गेट में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

इसमें डॉक्टर नमन निभेरिया (B.A.M.S.) मरीजों को दमा (श्वास), गठिया (जोड़ों का दर्द), कमर दर्द, शुगर, लीवर, गैस्ट्रिक, पथरी एवं खांसी जैसे रोगों का नि:शुल्क परामर्श देंगे। साथ ही रोगियों को एक माह की दवा भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।

नथमलजी, वीरा सीता, वीर अशोक कुमार, वीर सुभाष चन्द गंगवाल परिवार एवं भारतीय सेवा समाज, राजस्थान व डालमिया ट्रस्ट, दिल्ली के कैलाश रतनू प्रभारी के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल और सचिव वीर अजित पहाडिया ने बताया कि शिविर में सभी नागरिक निशुल्क लाभ ले सकते हैं।

कुचामन के होटल्स से लेकर मॉल्स तक पहुंची पुलिस, महिला सुरक्षा को लेकर 141 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments