Tuesday, April 7, 2026
Homeनावां शहरनावां: विजयदशमी पर वीर बजरंगी सेवा समिति ने किया शस्त्र पूजन एवं...

नावां: विजयदशमी पर वीर बजरंगी सेवा समिति ने किया शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के श्री गंगा मातेश्वरी मंदिर में वीर बजरंगी सेवा समिति ने विजयदशमी के पावन पर्व पर हिन्दू परम्परा के अनुसार शस्त्र पूजन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने पूजन किया तथा पंडित गजानंद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा करवाई। गोपाल सिंह राजलिया ने बताया कि शस्त्र पूजन एवं शास्त्र पूजन भारत की प्राचीन परम्परा रही है। शास्त्र पढ़ना नितांत आवश्यक है।

- विज्ञापन -image description

इसके बाद विधि-विधान से कन्याओं का पूजन करते हुए उनके पांव पखारकर उन्हें भोजन करवाकर दक्षिणा दी गई। 25 कन्याओं को भोजन करवाया गया। युवा नेता आशीष चौधरी ने इस कार्यक्रम में पधार कर कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में बाबूलाल दुबलदिया, दिनेश जांदू, बसंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार पुरोहित, अनिल कुमार गौड़, नवरत्न मोरवाल, राजेश सिहोटा, मुकेश घोड़ेला, महेन्द्र कुमावत, गिरीराज नोखवाल, गणपत सैनी, मुकेश नागा, मोहन नागा, महेश बोहरा, मुकेश शर्मा, गोपाल सिंह राजलिया, मुलसिंह राजावत, सूर्यप्रकाश शर्मा, कैलाश गौड़, सतीश शर्मा, रोहित सिंह, राहुल सिंह, दीपक सैन, विनोद कुमार मिश्रा, कमलेश शर्मा, कुंजबिहारी सोनी, अशोक टांक मौजूद रहे।

इसके साथ ही महिला संगठन रानी लक्ष्मीबाई से अध्यक्षा भावना बजाज, रेखा बियाणी, भानुश्री गौड़, रुचिका कांकाणी आदि शामिल रहे।

अंत में अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!