डीडवाना में मंगलवार को डीडवाना कुचामन जिला कलेक्ट्रेट रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।


हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार – डीडवाना से छोटी खाटू कस्बे की ओर जा रही कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा तेजाजी मंदिर के पास हुआ। अचानक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सुचारू किया गया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान हुआ है, जबकि कार सवारों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

डीडवाना-कुचामन: विधायक कोटे से पांच लाभार्थियों को दी जाएंगी स्कूटीयां






