Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: RUIDP के जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों ने ली सुरक्षा उपकरणों...

कुचामन सिटी: RUIDP के जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों ने ली सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करने की शपथ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत शहर की नई पेयजल वितरण प्रणाली और सीवरेज परियोजना पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्यक्रम RUIDP के अधीक्षण अभियंता नेमी चंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता  राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में श्रमिकों की भूमिका पर बोलते हुए कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने कहा कि “जीवन अनमोल है इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कार्य करें और अपने आप को सुरक्षा के दायरे में समायोजित करें क्योंकि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अनमोल है। सभी श्रमिक साथियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

श्रमिकों को बताया गया कि साइट पर कार्य करते समय सुरक्षा को प्राथमिकता दें और पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें क्योंकि छोटी सी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।”

- Advertisement -ishan

कैप की सविता शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वच्छता हमारे जीवन से जुड़ी हुई एक अच्छी आदत है जिसे हर किसी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। स्वच्छता से मनुष्य के जीवन को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत से लाभ हो सकते हैं और अच्छा स्वास्थ्य किसी के भी जीवन को बेहतर बना सकता है।

अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र स्वच्छता है। स्वच्छता का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यदि साफ-सफाई नहीं होगी तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह पाएगा।”

एल. एण्ड टी के किशन सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कुचामन सिटी में 8 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार सहायता शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!