Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सूर्य मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, भगवान सूर्यदेव को अर्पित किए...

कुचामन सिटी: सूर्य मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, भगवान सूर्यदेव को अर्पित किए गए छप्पन भोग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के कामदारों का मोहल्ले स्थित सूर्य मंदिर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान सूर्यदेव को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और जयघोषों से गूंज उठा।

- विज्ञापन -image description

सूर्यदेव को लगाए गए 56 भोग, हुआ महाआरती और प्रसाद वितरण

अन्नकूट पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक फूलों, दीपों और रोशनियों से सजाया गया। भगवान सूर्यदेवता को मिष्ठान्न, फल, नमकीन, हलवा, पूरी, खीर, लड्डू सहित 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। महोत्सव के दौरान महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
सैकड़ों भक्तों ने आरती में भाग लेकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।

भक्तों की रही भागीदारी – कार्यक्रम में मनोज स्वामी, सुरेन्द्र गौड़, विमल पारीक, विश्वभर शर्मा, सुरेश टेलर, संजय काबरा, ललित सेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए और सूर्यदेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

- Advertisement -ishan

कुचामन में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन, हत्या और अपहरण के बाद भी पुलिस सो रही

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!