Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन: रमेश रुलानिया हत्याकांड में बनी सहमति, मंत्री विजय सिंह चौधरी की...

कुचामन: रमेश रुलानिया हत्याकांड में बनी सहमति, मंत्री विजय सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुआ फैसला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में व्यापारी रमेश रुलानिया हत्याकांड को लेकर चल रहे धरने के बीच बुधवार को राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी की मौजूदगी में परिजनों और पुलिस प्रशासन के बीच सहमति बनी।

- विज्ञापन -image description
image description

निर्णय लिया गया कि कुचामन वृताधिकारी और थानाधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। पूर्व में फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपी सफीक की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

मृतक रमेश रुलानिया के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

अभी सहमति बनने के बाद रमेश रुलानिया के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इधर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी धरने पर पहुंचे।

- Advertisement -ishan

उन्होंने धरने प्रदर्शन से स्पष्ट कहा कि सरकार से मांगे पूरी हों और सहमति भी बन सकती है, लेकिन जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, धरना जारी रहेगा। अब बेनीवाल परिजनों से बातचीत करेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति का फैसला लिया जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!