Homeनावां शहरनावां में खाद्य विभाग की टीम ने प्रजापत केटर्स व कचौरी हाउस...

नावां में खाद्य विभाग की टीम ने प्रजापत केटर्स व कचौरी हाउस से लिए नमूने

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी है।

- विज्ञापन -image description

खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशानुसार जिले में “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी द्वारा गठित टीम ने नावां में कार्रवाई करते हुए मेसर्स प्रजापत केटर्स से दही व मावा तथा प्रजापत कचौरी हाउस से दही के नमूने लिए। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया और कई कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दीं।

- Advertisement -ishan

जिन दुकानदारों की दुकानें खुली मिलीं, उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने, फूड लाइसेंस प्रदर्शित करने एवं अवधि पार खाद्य सामग्री नहीं रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मावा और घी में मिलावट रोकने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री खरीदते समय मिल्क फैट, बारकोड, निर्माण व समाप्ति तिथि अवश्य जांचें और केवल बिल वाले अधिकृत वितरक या रिटेलर से ही खरीदें।

त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग की ओर से जिलेभर में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं सहायक कर्मचारी राजूराम भी शामिल रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments