नावां शहर. फिक्की फ्लो फाउंडेशन ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण के तहत अनेक समाजसेवा के कार्य किए हैं। फाउंडेशन ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांसेडा की छात्राओं को साइकिल वितरित की।


फिक्की फ्लो फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. रिम्मी शेखावत ने बालिकाओं को साइकिल, दुपट्टा एवं विद्यालय को स्पीकर प्रदान किया।

उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में महिला सशक्तिकरण हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से कांसेड़ा ग्राम को गोद लेकर इसमें महिला सशक्तिकरण हेतु शीघ्र ही ब्लड ग्रुप जांच, एनीमिया जांच कैंप, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांसेड़ा में बालिकाओं हेतु सुविधाओं का विस्तार, एवं गांव में महिलाओं की स्तन कैंसर जांच व स्क्रीनिंग करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की 20 बालिकाओं को मुकुल माधव फाउंडेशन के सौजन्य से साइकिल वितरित की तथा फिक्की फ्लो फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को स्पीकर एवं कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को दुपट्टे वितरित किए। संस्था प्रधान ललित कुमार शर्मा द्वारा सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया गया।

भामाशाह सुरेंद्र सिंह कांसेडा ने फाउंडेशन द्वारा गांव में करवाए जा रहे विकास कार्य हेतु फिक्की फ्लो व मुकुल माधव फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
इस समारोह में फिक्की फ्लो फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. रिम्मी शेखावत, सचिव अनुश्री व कोऑर्डिनेटर स्वाती छाबड़ा, मुकुल माधव फाउंडेशन से दयाराम स्वामी, नितिन जैन, आर एस एम व आशीष ए एस एम (राजस्थान), फिनिक्स पाइप एवं फिटिंग लिमिटेड कंपनी के साथ समारोह अध्यक्ष शदयाल राम व गांव के गणमान्य नागरिक, विद्यालय स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।






