Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 20 नवंबर से शुरू होगी कक्षा 9, 11 और 12...

कुचामन सिटी: 20 नवंबर से शुरू होगी कक्षा 9, 11 और 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, देखें पूरा टाइम टेबल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने वर्ष 2025-26 की राज्य स्तरीय अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। परीक्षा 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।

- विज्ञापन -image description
image description

निदेशक सीताराम जाट ने निर्देश दिए हैं कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जाए। निजी विद्यालयों में प्रश्न पत्र नहीं रखे जाएंगे; इन्हें संबंधित शिक्षा अधिकारियों या पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा।

- विज्ञापन -image description

परीक्षा के दौरान सभी संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी और डाइट प्राचार्य उड़नदस्ते बनाकर निरीक्षण करेंगे। साथ ही, परीक्षा से पहले जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सुरक्षा और आयोजन से जुड़े सभी निर्णयों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

प्रथम पारी: प्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारी: अपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक

महत्वपूर्ण निर्देश –

  1. प्रश्नपत्रों की गोपनीयता संस्था प्रधानों द्वारा सुनिश्चित की जाए।
  2. यदि किसी कारणवश परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन आवश्यक हो तो उसे परीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद के अंतिम कार्य दिवसों में आयोजित किया जाएगा।
  3. जिन विषयों का कार्यक्रम में उल्लेख नहीं है, उनकी परीक्षा प्रथम पाली के समयानुसार संस्था प्रधान स्वयं कराएं।
  4. कक्षा 11 में जीवन कौशल विषय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी —
    • 30 अंक मूल्यांकन
    • 30 अंक प्रोजेक्ट
    • 40 अंक वार्षिक लिखित परीक्षा
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!