Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शहरी सेवा शिविर में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित, लोग हुए...

कुचामन सिटी: शहरी सेवा शिविर में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित, लोग हुए परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में शहरी सेवा शिविर जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा है। आज पूरी तरह से लचर दिखाई दिया। मौके पर ना तो कोई अधिकारी मौजूद था और ना ही ऐसे कर्मचारी जो जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर सके।

- विज्ञापन -image description
image description

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और अधिकांश बिना किसी समाधान के अपने घर लौट गए। इससे पहले भी नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने इस शिविर को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

आज की तस्वीरें और खाली कुर्सियां साफ बता रही हैं कि शिविर का समापन कल होना है, लेकिन अधिकारी आज ही अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ चुके हैं। यह स्पष्ट लापरवाही है, क्योंकि यह शिविर जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए लगाया गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश पर आयोजित इस शिविर में जनता को अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन कोई काम नहीं हो सका।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!