Saturday, May 2, 2026
Homeनावां शहरनावां के भगवानपुरा ग्राम में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम...

नावां के भगवानपुरा ग्राम में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. भगवानपुरा ग्राम में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम दिव्या सोनी को ज्ञापन सौंपा और सड़क निर्माण की मांग की है।

- विज्ञापन -image description
image description

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत भगवानपुरा में रैगर मोहल्ले का रास्ता जो कई ढानिया और आस-पास के गांवों को जोड़ता है। वर्तमान में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क में कई जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

- विज्ञापन -image description

ग्रामीणों ने बताया कि इस विषय में ग्राम पंचायत और उच्च अधिकारियों को लिखित में बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ज्ञापन में एसडीएम से मांग की गई है कि भगवानपुरा बस स्टैंड से रैगर मोहल्ले होते हुए मोहन मेघवाल के घर तक सड़क निर्माण की उचित कार्यवाही की जाए।

- Advertisement -ishan

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिवस के भीतर कोई कार्यवाही नहीं होती है, तो समस्त ग्रामवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

नावां: मारोठ में पेयजल समस्या को लेकर दस दिन बाद विभिन्न समझौते पर धरना समाप्त

कुचामन सिटी: भाँवता गांव में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, गांव में दशहत का माहौल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!