डीडवाना: मौलासर थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए रिश्तेदार के घर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार – 1 जुलाई 2025 को प्रार्थीया अनुश्या पत्नी सुरेश कुमार निवासी धनकोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब दस दिन पूर्व उसके मायके लेड़ी से आए रिश्तेदार निर्मल पुत्र जगदीश व दिलीप पुत्र सांवरमल ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपए चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर पुलिस थाना मौलासर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

एसपी के निर्देशन में बनी टीम ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी धरम पूनियां के सुपरविजन में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई की।
टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी कानाराम उर्फ निर्मल उर्फ नेमाराम (38) पुत्र जगदीश प्रसाद नायक निवासी लेड़ी, जसवतगढ़ को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चांदी के जेवरात बरामद किए
आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 1 जोड़ी पायजेब, 2 चांदी की बिच्छीया, 1 चांदी की अंगूठी, 1 चांदी का लॉकेट, 1 चांदी का सिक्का और 1 चांदी की चैन बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
टीम सदस्य – कार्रवाई में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल मोहम्मद सईद, कांस्टेबल शोभाराम व कांस्टेबल सुनील की भूमिका रही।
नावां: गैंगरेप मामले में नाबालिग सहित 2 को पकड़ा, अब तक 9 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
डीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी, संस्थान संचालक फरार
कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना






