Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मंत्री विजय सिंह ने भांवता स्थित प्राचीन तेजाजी मंदिर पहुंचकर...

कुचामन सिटी: मंत्री विजय सिंह ने भांवता स्थित प्राचीन तेजाजी मंदिर पहुंचकर किए दर्शन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भांवता गांव में स्थित प्राचीन तेजाजी का मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक माना जाता है। यहां तेजाजी महाराज की देवली स्थित है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि तेजा दशमी पर खोपरा (नारियल) चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। लोग अपनी श्रद्धा अनुसार खोपरा, नारियल, मिठाई और अगरबत्ती लेकर मंदिर पहुंचते हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

सांप के दर्शन से जगी आस्था

श्रद्धालुओं ने बताया कि लगभग तीन साल पहले तेजा दशमी से पूर्व नवमी की रात्रि को दयालराम कुमावत के घर में सांप निकला था। उस समय ओमप्रकाश मेघवाल ने आस्था से तेजा बाबा का जयकारा लगाकर सांप को अपने हाथ पर बिठाया और थाली में विराजमान कर मंदिर में छोड़ दिया।

- विज्ञापन -image description

आश्चर्य की बात यह रही कि वह सांप मंदिर में दो-तीन घंटे रहा और फिर विलुप्त हो गया। इसी तरह इस बार भी नवमी की रात्रि को मूलाराम मेघवाल के घर में सांप आया। ओमप्रकाश मेघवाल को सूचना दी गई। उन्होंने भी श्रद्धा से सांप को अपने हाथ पर बैठाकर थाली में रखा और डीजे के साथ जुलूस निकालकर गांव से 4 किलोमीटर दूर ढाणी से प्राचीन तेजा मंदिर में लाकर छोड़ा। उस दौरान ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते-झूमते मंदिर पहुंचे और सांप पूरी रात मंदिर में रहा।

- Advertisement -ishan

राज्य मंत्री विजय सिंह पहुंचे दर्शन करने

तेजा दशमी के दिन दोपहर करीब 2 बजे मंत्री विजय सिंह गांव पहुंचे और तेजाजी महाराज के दर्शन किए। इस अवसर पर ओमप्रकाश मेघवाल ने सांप को अपने हाथों में लेकर मंत्री विजय सिंह को भी दिखाया। मंत्री ने आस्था की सराहना करते हुए सम्मानस्वरूप अपना साफा ओमप्रकाश को पहना दिया।

इस मौके पर गजेंद्र सिंह राठौड़, नानूराम मेघवाल, सजन कुमार मेघवाल, भैरूराम मायला, राष्ट्रीय हस्तशिल्पी मदन मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच अमराराम मेघवाल, माधु कुमावत, जीवनराम मेघवाल, भंवर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना

पाबूजी राठौड़ दर्शन यात्रा कुचामन सिटी से कोलूमंड प्रस्थान

कुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का पोस्टर विमोचन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!