Friday, May 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: आसपुरा में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

कुचामन सिटी: आसपुरा में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के निकटवर्ती ग्राम आसपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीडवाना-कुचामन जिले की शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शाला की प्रधानाचार्य सुचेता देवी द्वारा झण्डारोहण कर किया गया, और उसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर आसपुरा के कई महिला-पुरुष उपस्थित थे और विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

- विज्ञापन -image description

आसपुरा शाला के शारीरिक शिक्षक व जिम्नास्टिक्स कोच बाबूलाल कमेडिया ने बताया कि डीडवाना-कुचामन जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता 4 सितम्बर से 7 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में छात्र वर्ग आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में फ्लोर एक्सरसाइज, वोल्टिंग टेबल, पैरालल बार, रोमन रिंग, हाई बार और पमल हॉर्स पर प्रदर्शन करेंगे। छात्रा वर्ग में आर्टिस्टिक और रिदमिक जिम्नास्टिक्स में प्रदर्शन होगा। छात्राएँ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में बीम, बार, वोल्टिंग टेबल और फ्लोर एक्सरसाइज पर और रिदमिक जिम्नास्टिक्स में बॉल, रिंग, रिबन और ग्लोब्स के साथ खेल का प्रदर्शन करेंगी।

- Advertisement -ishan

कोच बाबूलाल कमेडिया के अनुसार – गुरुवार को सुबह के सत्र में बारिश के कारण कोई इवेंट नहीं हुआ, जबकि शाम के सत्र में छात्र-छात्रा वर्ग की वोल्टिंग टेबल स्पर्धा संपन्न करवाई गई। इस प्रतियोगिता का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त निर्णायकों बाबूलाल कमेडिया, लाला राम जांगिड़, चंदूराम कुमावत, संग्राम सिंह और गौरव मीणा ने किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में राजकीय विद्यालय आसपुरा के शिक्षक रामनिवास थोरी, राजकुमार, जुगल किशोर और शिक्षिका वंदना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

चयनित छात्र-छात्राएँ 8 सितम्बर से 10 सितम्बर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी और 18 सितम्बर से टोंक में आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!