कुचामन शहर के सरला बिड़ला कल्याण मंडपम में शुक्रवार रात्रि डांडिया-गरबा रास 2025 का आयोजन किया गया। रात 10 बजे तक महिलाओं और युवतियों ने डांडिया और गरबा नृत्य में उत्साह का चरम दिखाया।


कुचामन महिला मंच की अध्यक्ष बरखा रानी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में वीना अग्रवाल एवं महेश रामचंद्र मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता उषा झांझरी एवं विनोद झांझरी ने की।


कुचामन महिला मंच की मंत्री ज्योति मोर ने बताया कि इस दौरान अविवाहित लड़कियों का ड्रेस कोड गरिमापूर्ण पारंपरिक परिधान, 45 वर्ष तक की महिलाओं का ड्रेस कोड लाल चुनड़ी और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं का भी ड्रेस कोड लाल चुनड़ी था।
नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। माताजी के भजनों तथा गरबा व डांडिया नृत्य के साथ छोटी-छोटी बच्चियों ने राजस्थानी ड्रेस पहनकर सबका मन मोह लिया। महिलाएं और युवतियां भी अलग-अलग वेशभूषा में नजर आईं।

आयोजन में कुचामन ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सजाए गए गरबा–डांडिया महोत्सव में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुचामन महिला मंच की ओर से आयोजित चुनड़ी उत्सव में निकाले गए लकी ड्रॉ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं और युवतियों ने पुरस्कार हासिल किए। कार्यक्रम में कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, बनवारी लाल मोर, सुभाष रावका, प्रकाश दाधिच आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में कुचामन महिला मंच की संरक्षक मंजू काबरा, अध्यक्ष बरखा रानी, मंत्री ज्योति मोर, कृष्णा मंत्री, समाजसेवी वीणा शेखावत, श्रीदेवी, किरण आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। सचिव ज्योति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तीन कैटेगरी में प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवती वर्ग में लकी ड्रॉ से 3 विजेताओं को ईनाम दिया गया। 45 वर्ष से कम उम्र की महिला वर्ग और 45 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए भी लकी ड्रॉ के माध्यम से 3 विजेताओं का चयन किया गया।
- युवती वर्ग में: अमीषा सोनी, शालू अग्रवाल एवं पायल राठौड़ विजेता रहीं।
- दूसरी कैटेगरी में: अंजू काबरा, रूप कंवर एवं दीप्ति जैन विजेता रहीं।
- तीसरी कैटेगरी में: अनीता तापड़िया, रियांश अग्रवाल एवं मंजू करवा विजेता रहीं।
- लकी ड्रॉ की विजेता: नीलम काला जैन।
अध्यक्ष बरखा रानी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच की पदाधिकारी महिलाओं का बड़ा योगदान रहा। लकी ड्रॉ कूपन काउंटर की जिम्मेदारी निर्मला गौड़ एवं मधु बंसल ने निभाई, और प्रतिभागियों के काउंटर की जिम्मेदारी संगीता पेमजीवाला, सरिता काबरा, शकुंतला मांधणिया, श्रीदेवी दीक्षित, जिम्मी पाटोदी, वीणा शेखावत, तारा शर्मा ने जोश के साथ निभाई। मंच संचालन महिला मंच की अध्यक्ष बरखा रानी एवं सचिव ज्योति अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा और मंच आगे भी ऐसे सामाजिक व सांस्कृतिक कार्य करता रहेगा।
कुचामन सिटी पुलिस ने 9.16 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार






