नावां. निकटवर्ती ग्राम मारोठ के भैरवानाथ मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 19 वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता में मारोठ स्कूल की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


फाइनल मुकाबले में मारोठ टीम ने पावटा अंबेडकर स्कूल की छात्राओं को 44/12 के स्पष्ट अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टीम की सफलता में शारीरिक शिक्षक शंकर लाल मीणा की मेहनत और मार्गदर्शन अहम साबित हुआ। छात्राओं ने अपनी जीत का श्रेय मीणा को देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कुशल प्रशिक्षण दिया, बल्कि हौसला और लक्ष्य के प्रति अटल विश्वास भी जगाया।
नावां पंचायत समिति क्षेत्र में कल से सेवा शिविरों की शुरुआत

नावां में 15 अगस्त विवाद पर एसडीएम-ईओ को क्लीन चिट, पालिकाध्यक्ष के आरोप खारिज






