Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 34वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित

कुचामन सिटी: 34वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पांड्या के सौजन्य से रविवार 14 सितम्बर 2025 को 34वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर का आयोजन अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास किया गया, जिसमें हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट व घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने सेवाएं दीं।

- विज्ञापन -image description

शिविर का शुभारंभ शिविर संयोजक सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, प्रवीण खारीट एडवोकेट, डॉक्टर जितेश जैन, अध्यक्ष रामावतार गोयल तथा दानदाता परिवार से कैलाशचंद जैन पांड्या और निर्मल पांड्या ने किया।

- Advertisement -ishan

शिविर में कुकनवाली, दीपपुरा, नावां, मकराना, मौलासर, लादडिया और कुचामन क्षेत्र से आए कुल 86 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान 31 एक्स-रे और 26 रक्त संबंधी जांचें नि:शुल्क की गईं।

संस्था के कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन व सचिव अजीत पहाड़िया ने बताया कि शिविर का अवलोकन करने हेतु मूक-बधिर संपर्क संस्थान से सुशीला चौहान व रामपाल सिंह, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, मुक्ति धाम अध्यक्ष संतोष पहाड़िया, व्यापार जगत से शिम्भु काका, राजेश जैन (दाल मिल), विनोद गंगवाल, जीएसवी स्कूल डायरेक्टर राजकुमार सेठी सहित कई गणमान्यजन पहुंचे और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में वीर तेज कुमार बडजात्या, वीर जीवन सिंह, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर प्रवीण पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, कलदीप शर्मा, कचन चौधरी और सुरजीत वैष्णव का विशेष सहयोग रहा।

अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5179वीं महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, 9 दिन चलेगा आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!