Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई शानदार प्रस्तुति

कुचामन सिटी: हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई शानदार प्रस्तुति

कुचामन पुस्तकालय में द्वितीय दिवस कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुस्तकालय में आयोजित हिंदी भाषा सम्मान त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राधेश्याम खटोड़ ने की, मुख्य अतिथि अनिल कुमार माथुर रहे तथा विशिष्ट अतिथि संत सुदर्शन महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

- विज्ञापन -image description

पुस्तकालय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पारीक व सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि संत सुदर्शन महाराज ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कारयुक्त जीवनचर्या अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने हिंदी को संस्कृति व हृदय की धड़कन बताते हुए इसे आत्मीयता की भाषा कहा। सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में हिंदी को अपनत्व व राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार बताया।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के 24 एवं वरिष्ठ वर्ग के 08 प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कवयित्री सरोज शुक्ला, किशनलाल भार्गव एवं जयप्रकाश टेलर ने किया।

- Advertisement -ishan

परिणाम इस प्रकार रहे –

कनिष्ठ वर्ग

  • प्रथम – प्रत्यूष गौड़ (जे डी जैन स्कूल)
  • द्वितीय – देशना शर्मा (नालंदा पब्लिक स्कूल)
  • तृतीय – नीतू (महाराजा शिक्षण संस्थान)

वरिष्ठ वर्ग

  • प्रथम – पीयूष शर्मा (कुचामन महाविद्यालय)
  • द्वितीय – आरती (कुचामन महाविद्यालय)
  • तृतीय – सानिया कुरैशी (आरएनटी महाविद्यालय)

कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार माथुर ने बताया कि विजेताओं को नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा।

पुस्तकालय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पारीक ने समापन पर उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों एवं सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कालीचरण व्यास, सुरेश वर्मा, भानुकुमार औदिच्य, भैंरुलाल उपाध्याय, दामोदर झंवर, बंशीलाल कांसोटिया, नंदकिशोर बिड़ला, वेद प्रकाश स्वामी, छिगनलाल शर्मा, सत्यनारायण तोषनीवाल, रामनिवास कुमावत, रमेश चावला, मोहम्मद शकील, राजुराम नेहरा, ओमप्रकाश कुमावत, सत्यप्रकाश शर्मा, रतनलाल ढेनवाल, योगेन्द्र सिंह, कमल आर्य सहित शहर के अनेक काव्य-रसिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: 5179वाँ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 का कल से होगा शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!