कुचामन सिटी. शिक्षक दिवस के अवसर पर अनिल अभिव्यक्ति ई-प्रकाशन धामपुर की ओर से शिक्षा क्षेत्र में अभिनव प्रयोग करने वाले देशभर के पचास शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान – 2025 से अलंकृत किया गया।


डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उगरपुरा में कार्यरत शिक्षक-साहित्यकार सत्यप्रकाश शर्मा को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान एवं नवाचारी प्रयोगों के लिए इस सम्मान से विभूषित किया गया।

सत्यप्रकाश शर्मा क्षेत्र में नवोन्मेष, श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, शोधकार्य, दक्ष प्रशिक्षण, भाषा शिक्षण, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग तथा उत्कृष्ट मंच संचालन व रचनात्मकता के लिए जाने जाते हैं।
इसके साथ ही अखिल भारतीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा भी शिक्षक शर्मा को डॉ. राधाकृष्णन सम्मान – 2025 प्रदान किया गया।

नावां: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे को लेकर विवाद, पुलिस ने रोका तो हुआ विरोध, जुलूस बंद
कुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, गूंजे या रसूलल्लाह के नारे
डीडवाना: मौलासर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, महिला सहित दो की मौत






