Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शाकंभरी माता मंदिर की बरगद वाटिका में लॉयन्स क्लब ने...

कुचामन सिटी: शाकंभरी माता मंदिर की बरगद वाटिका में लॉयन्स क्लब ने किया पौधारोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: शाकंभरी माता मंदिर की गोद में विकसित की जा रही बरगद वाटिका में लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने नवरात्रा घट स्थापना के अवसर पर पौधरोपण कर सेवा कार्य किया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल, बरगद संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक नेताराम कुमावत, भागीरथ राम कुमावत और गंगाराम कुमावत ने मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना करते हुए राष्ट्रीय पेड़ बरगद, पीपल, नीम और गूलर के पौधे लगाए।

- विज्ञापन -image description

लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार मां शाकंभरी प्रकृति एवं वनस्पति की देवी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया गया ताकि पर्यावरण हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रहे। लॉयन राम काबरा ने पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि बरगद संरक्षण फाउंडेशन इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहा है।

नेताराम कुमावत ने बताया कि वाटिका के विकास में किशनगढ़ के अशोक माहेश्वरी, शहर के चिकित्सक, सामाजिक संगठन और भामाशाहों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। यहां कोई भी व्यक्ति जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण कर सकता है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: मां-बेटी ने सहायक नाजिर पर किया हमला, बकाया वसूलने पहुंचे थे घर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!