Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण मामले को लेकर कुमावत समाज ने किया...

कुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण मामले को लेकर कुमावत समाज ने किया प्रदर्शन का ऐलान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में एक नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में 13 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

- विज्ञापन -image description
image description

बता दें कि 4 सितंबर 2025 को कुमावत समाज ने खारिया रोड स्थित शिव मंदिर में एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में प्रशासन को 48 घंटे में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया था।

- विज्ञापन -image description

खबर – कुचामन सिटी एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचा कुमावत समाज, 8 दिन बाद भी नहीं मिली नाबालिग; बाजार बंद की चेतावनी

लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बावजूद भी युवती का पता नहीं चल सका और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई।

- Advertisement -ishan

इसके चलते आज 8 सितंबर 2025 को शिव मंदिर में कुमावत समाज की एक और बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन 9 सितंबर 2025 तक अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं करता और युवती को बरामद नहीं करता तो 10 सितंबर 2025 को समाज के सभी वर्गों के सहयोग से कुचामन सिटी में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संगीता हत्याकांड: धरने में पहुंचे महेंद्र चौधरी, सरकार और प्रशासन पर बोला हमला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!