कुचामन सिटी. विश्व आभार दिवस और पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर 21 सितंबर को महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने जीवदया और प्रकृति सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।


संस्था ने “सबकी सेवा, सबको प्यार” के उद्देश्य से समरीया सागर गौशाला में गौमाता को हरा रीजका, गुड़ खिलाया और पानी के टैंकर की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य में प्रकाशचन्द ममता, नवीन कुमार, सोनु अप्रित, अमन काला और जैन परिवार सीकर-अंगुल-उड़ीसा का विशेष योगदान रहा।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्र सिह दीपपुरा, वीर सम्पत बगड़िया, प्रदीप आचार्य और युवा अध्यक्ष आनंद आशा सेठी के साथ-साथ विकास, नीतू, विपुल, प्रीति पाटनी, पारस, नेहा, अर्पित, निखिला पहाडिया, विशाल पाटोदी, आशिष, दीप्ति, राहुल, ऋषभ झांझरी, अभिषेक, सोनाली और साक्षी पांड्या उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग किया और छोटे बच्चों को भी गौसेवा के लिए प्रेरित किया।


साथ ही शाकम्भरी माता मंदिर रोड पर वृक्षों की देखभाल की गई और पशु-पक्षियों के लिए सरिता सेठी जयपुर के सहयोग से पानी के बिलियों और पक्षियों के परिंडे भरे गए। इस अवसर पर वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुचामन सिटी: रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में 712 प्रतिभागियों ने लिया भाग






