कुचामन सिटी. अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा इकाई डीडवाना के जिलाध्यक्ष पद पर भैंरूलाल उपाध्याय के मनोनयन पर महर्षि गौतम सेवा समिति कुचामन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।


समिति के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलकार्चन, पुष्पमाला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केंद्र (I-CAT) से वरिष्ठ अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए सुभाष उपाध्याय का भी सम्मान किया गया। साथ ही महर्षि गौतम सेवा समिति कुचामन तहसील अध्यक्ष पद पर गोविंदराम उपाध्याय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष भैंरूलाल उपाध्याय तथा नवतहसील अध्यक्ष गोविंदराम उपाध्याय को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती व सामाजिक सेवा को नई दिशा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भैंरूलाल उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, भंवरलाल शर्मा नौनपुरा, कन्हैयालाल तिवाड़ी, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, वेणीगोपाल तिवाड़ी, भंवरलाल व्यास, परमानंद सिंवाल, राधेश्याम उपाध्याय, मोहन कलवाडिया, मनीष चतुर्वेदी, संजय उपाध्याय, युवक संघ कुचामन अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुभाष उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, महेश उपाध्याय, दिलीप तिवाड़ी, जगदीश व्यास, महिला मंडल से कृष्णा उपाध्याय, उमा उपाध्याय, राजु सिंवाल सहित समिति पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना
कुचामन सिटी: रतनगढ़ में सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
नावां: कांसेड़ा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का भव्य स्वागत






