Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को मिला पचास हजार...

कुचामन सिटी: प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को मिला पचास हजार का चैक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद परिसर में चल रहे शहरी सेवा शिविर-2025 के अन्तर्गत मंगलवार को वार्ड नं. 09 व 10 का शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में कृषि भूमि नियमन की 05 पत्रावलियां, 69-ए की 02 पत्रावलियां, नामान्तरण की 02 पत्रावलियां जमा ली गईं। वहीं नामान्तरण के 02 प्रकरण, जन्म-मृत्यु के 16 प्रकरण, स्ट्रीट लाइट मरम्मत के 50 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसके अतिरिक्त 02 सड़क मरम्मत एवं 02 नाली मरम्मत के प्रकरण भी निस्तारित किए गए।

- विज्ञापन -image description

प्रधानमंत्री आवास योजना 2020 अन्तर्गत एक लाभार्थी को पचास हजार रुपये की किश्त जारी की गई।

आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि कृषि भूमि नियमन की 88 पत्रावलियां पूर्ण रूप से तैयार कर मांग पत्र जारी किए गए हैं, जिनकी सूची समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित की जा रही है। शिविर के दौरान राशि जमा होने पर संबंधित पट्टे जारी किए जाएंगे।

- Advertisement -ishan

शिविर में कई विभागों के प्रतिनिधि आमजन को लाभान्वित करने हेतु उपस्थित रहे। इनमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 01 आवेदन, अ.वि.वि.नि.लि. विभाग में 04 प्रकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग के 159 प्रकरण, चिकित्सा विभाग के 25 प्रकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 02 प्रकरण तथा खाद्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा के 22 प्रकरण दर्ज किए गए।

शिविर में नगर परिषद सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार, शिविर प्रभारी सहायक अभियंता ललित कुमार, कनिष्ठ अभियंता जुगलकिशोर, वरिष्ठ प्रारूपकार सुरेन्द्र कुमार, कार्य मुस्वनि राजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक कनवरलाल एवं नगर परिषद के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भाजपा पार्षद ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए आरोप, नगर परिषद घेराव की दी चेतावनी

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में थानाधिकारी पर जातिवाद का आरोप, IG को सौंपा पत्र

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!