Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अनुसूचित जाति के वृद्ध के साथ मारपीट मामले में आरोपी...

कुचामन सिटी: अनुसूचित जाति के वृद्ध के साथ मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस ने अनुसूचित जाति के एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट एवं गाली-गलोच करने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

साथ ही घटना में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरूद्ध किया गया है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, दिनांक 09 अगस्त 2025 को ग्राम रूपपुरा में दोपहर लगभग 11 बजे आरोपी मुकेश सिंह और उसके नाबालिग साथी ने वृद्ध अर्जुनराम के साथ मारपीट कर गाली-गलोच की थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (आरपीएस) के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी कुचामन शहर अरविन्द विश्नोई (आरपीएस) के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

- Advertisement -ishan

अनुसंधान के दौरान प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए गए, पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद आरोपी मुकेश सिंह (26) पुत्र विक्रम राजपूत निवासी रूपपुरा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के नाबालिग साथी को भी निरूद्ध किया गया है।

टीम सदस्य – इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल गजेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह तथा चालक भंवरलाल ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीडवाना कुचामन पुलिस ने सिंडिकेट साइबर गैंग के मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार

कुचामन सिटी क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी पकड़े

नावां: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!