Friday, May 1, 2026
Homeनावां शहरनावां में पगल्या वाले बाबा धाम का वार्षिक मेला महोत्सव

नावां में पगल्या वाले बाबा धाम का वार्षिक मेला महोत्सव

भजन-संस्कृति प्रस्तुतियों से होगा रोशन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: शहर के जाब्दी नगर रोड स्थित पगल्या वाले बाबा धाम का वार्षिक मेला महोत्सव सोमवार को महंत रामेश्वर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description
image description

राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी द्वारा मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही ओम प्रकाश दास महाराज पीठाधीश्वर मुख्य दादू पीठ नारायना, दादू धाम भैराना महंत गोवर्धन दास महाराज, दादू धाम पौ महंत रामनिवास दास महाराज, दादू मंदिर बिदियाद सुखराम दास महाराज, दादू मंदिर सुरसुरा महंत बख्शी राम महाराज, ओमदास महाराज, संत नंदकिशोर, बाबूलाल महाराज भैरव मंदिर मारोठ सहित अनेक स्थानों से संत, महंत महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर का आगमन होगा।

पगल्या वाले बाबा धाम पर सुबह 8:15 बजे से 21 जोड़ों का हवन आयोजित होगा जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 21 लोग सपत्नीक आहुतियां देंगे।

- विज्ञापन -image description

मंदिर परिसर में सायंकाल मेला आयोजित होगा, जिसमें विश्वविख्यात रामनाथ चौधरी द्वारा नाक से अलगोजा बजाने, ढोल बजाकर कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियों सहित संजीव झांकियों का प्रदर्शन होगा। रात्रि 9:15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार ओम गोदारा, महेश नागौरी एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

मेला महोत्सव के दौरान सभी भामाशाहों, दानदाताओं एवं अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

मेले की तैयारी में समिति संयोजक बाबूलाल दुबलदिया, श्रवण कुमार जलाधरा पूर्व न. पा. उपाध्यक्ष, चुन्नीलाल जलाधरा पूर्व पार्षद, कमल किशोर दुबलदिया पूर्व पार्षद, कैलाश बगरानिया, राजेंद्र प्रसाद कुसमीवाल, गोवर्धन लाल सिंघाठिया, ताराचंद सिंघाठिया, तेजाराम दादरवाल, कालूराम मारवाल, कालूराम माचिवाल, मोतीलाल सिहोटा, नंदकिशोर दादरवाल, भंवर लाल सिहोटा, हेमराज पचेरीवाल, नीरू पचेरीवाल, दिनेश पचेरीवाल, लक्ष्मण दुबलदिया, छोटूराम माचिवाल, राधेश्याम दुबलदिया, भोमाराम जलाधरा, प्रभूराम सिहोटा, बाबूलाल नोकवाल, धन्नाराम जायलवाल, सीताराम दुबलदिया, चेतन सिहोटा तैयारियां कर रहे हैं।

नावां पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, लोगों के बैंक खातों से करते थे ठगी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!