Homeखेल-कूदनावां: मारोठ में मंत्री विजयसिंह ने किया 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता...

नावां: मारोठ में मंत्री विजयसिंह ने किया 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: मारोठ कस्बे में भेरवानाथ मंदिर मैदान में 69 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन रविवार को राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलन करके किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पीएम श्री विद्यालय के संस्था प्रधान केदारमल शर्मा ने बताया कि 4 दिवसीय कबड्डी व हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया। राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के आगमन पर तिलक लगाकर व माला-साफा बंधन कर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया और मंचासीन अतिथियों के द्वारा सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। मंचासीन अतिथियों एवं भामाशाहों का माला व साफा बंधन कर जोरदार स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर, जिला मिडिया संयोजक पूजा कुमावत, मारोठ मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली, उपप्रधान छगनलाल कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पाल सियाक एवं पंचायत समिति सदस्य सरपंच गण मंचासीन रहे।

- Advertisement -ishan

इस दौरान राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही खेल में हार और जीत होती है। जीत हमेशा एक टीम की होती है, बाकी टीम के खिलाड़ी निराश नहीं हों बल्कि अगली बार दुगुने जोश के साथ फिर कोशिश करें।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरलाल सिंह कालेर ने बताया कि मारोठ की पावन धरा पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता होना गर्व की बात है। मारोठ में प्रत्येक जिलाभर से खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने के लिए आए हैं। खेल खेलते समय धैर्य रखें और द्वेष भावना नहीं रखें।

केदारमल शर्मा ने बताया कि 4 दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 17 वर्ष में 33 टीम व 19 वर्ष में 18 टीमें सम्मिलित हुईं। जिनमें 570 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं, जिनमें जिले की डीडवाना, कुचामन, नावां, परबतसर, लाडनूं, मकराना की टीमें आई हैं। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मारोठ व आदर्श विद्या मंदिर बागोट के बीच मुकाबला हुआ। केदारमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए भामाशाहों का बढ़-चढ़कर सहयोग प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही परफेक्ट एकेडमी मारोठ स्कूल में हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। भागीरथ राम सियाक व जी. एल. डारा ने जानकारी देते हुए बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छात्र वर्ग 16 टीम और छात्रा वर्ग 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 380 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों ग्रामीणजन, विद्यार्थीगण व स्टाफ मौजूद रहे।

जिला स्तरीय टूर्नामेंट में सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ की भोजन व्यवस्था मारोठ भैरव नाथ सेवा समिति द्वारा की जा रही है, जो सराहनीय है। राज्य मंत्री ने भेरवानाथ मंदिर में मंदिर पुजारी बबलू महाराज का आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था देने पर आभार जताया।

नावां में सड़क किनारे मिला शव, फैली सनसनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments