Thursday, April 2, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां अस्पताल में डॉक्टर को धमकी, एससी/एसटी एक्ट में पत्रकार के खिलाफ...

नावां अस्पताल में डॉक्टर को धमकी, एससी/एसटी एक्ट में पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उप जिला चिकित्सालय नावां में विशेषज्ञ मेडिसन डॉ. श्रवण कुमार नायक ने व्यक्तिगत उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में पुलिस थाना नावां में एक पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह भी आरोप है कि पत्रकार आए दिन सोशल मीडिया पर चिकित्सालय की छवि धूमिल करने वाले मैसेज डाल देता है।

- विज्ञापन -image description

नावां पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में –

डॉ. श्रवण कुमार नायक ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 9 बजे अस्पताल का राउंड ले रहे थे। तभी चन्द्रशेखर शर्मा जो पत्रकार हैं, अस्पताल में उन्हें परेशान करने लगे। जब डॉक्टर ने पूछा कि आप अस्पताल किस मकसद से आए हैं, तो उन्होंने कहा कि “आप कौन होते हो, मैं देख लूंगा।”

अगले दिन, अस्पताल में स्कूल के बच्चों का मेडिकल परीक्षण चल रहा था। डॉक्टर ने बच्चों से कहा कि रसीद के लिए या तो आईडी कार्ड दिखाएं या संस्था प्रधान से पीएमओ के नाम चिट्ठी लिखवाएं, ताकि स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया जा सके। इसके जवाब में बच्चे एसडीएम के नाम एक शिकायती पत्र लेकर आए, जिसमें लिखा था कि डॉ. श्रवण नायक 100 रुपए स्वयं ले रहे हैं।

- Advertisement -ishan

डॉ. नायक ने बताया कि यह आरोप गलत है। बच्चों ने बताया कि यह पत्र चन्द्रशेखर ने लिखा है। डॉक्टर ने कहा कि यह पत्र व्यक्तिगत खून-खराश निकालने और उन्हें डराने के लिए लिखा गया है। इससे उनकी कार्यशैली प्रभावित हो रही है और वे मानसिक रूप से भयभीत हैं।

आरोपी पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज 

डॉ. श्रवण कुमार नायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। प्रकरण में अपराध धारा 132, 352 बीएनएस 2023 व 3(1)(आर)(एस), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच अरविन्द विश्नोई, वृताधिकारी वृत कुचामन शहर को सौंपी गई है। 

नावां में पगल्या वाले बाबा धाम का वार्षिक मेला महोत्सव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!